1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 8: नाइट राइडर्स, रॉयल्स के मैच के टिकट के पैसे वापस होंगे

IPL 8: नाइट राइडर्स, रॉयल्स के मैच के टिकट के पैसे वापस होंगे

 Written By: IANS
 Published : Apr 27, 2015 10:03 am IST,  Updated : Apr 27, 2015 10:12 am IST

कोलकाता: कोलकाता नाइट राइडर्स ने घोषणा की है कि रविवार को इडेन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ वर्षा से रद्द हुए मैच के टिकट के पैसे प्रशंसकों को वापस किए जाएंगे। फ्रेंचाइजी की

IPL 8: नाइट राइडर्स,...- India TV Hindi
IPL 8: नाइट राइडर्स, रॉयल्स के मैच के टिकट के पैसे वापस होंगे

कोलकाता: कोलकाता नाइट राइडर्स ने घोषणा की है कि रविवार को इडेन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ वर्षा से रद्द हुए मैच के टिकट के पैसे प्रशंसकों को वापस किए जाएंगे। फ्रेंचाइजी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया, "जिन प्रशंसकों के पास वैध टिकट हैं उनके पैसे वापस कर दिए जाएंगे।"

प्रशंसक अपने पैसे 29 अप्रैल से 5 मई के बीच मोहम्मेदान स्पोर्टिग ग्राउंड्स स्थित नाइट राइडर्स के टिकट कार्यालय से वापस प्राप्त कर सकते हैं।

फ्रेंचाइजी ने प्रशंसकों से अनुरोध किया है कि वह अपने वास्तविक टिकट के साथ आएं और ध्यान रखें कि वह कटा-फटा नहीं हो।

नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल का 25वां मुकाबला बारिश के कारण रद्द करना पड़ा। मैच रद्द होने की स्थिति में दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल