1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नीशाम भी चोट लगने के कारण कानपुर टेस्ट से बाहर

नीशाम भी चोट लगने के कारण कानपुर टेस्ट से बाहर

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 20, 2016 01:25 pm IST,  Updated : Sep 20, 2016 01:25 pm IST

नयी दिल्ली: न्यूजीलैंड के आलराउंडर जिमी नीशाम ट्रेनिंग के दौरान पसलियों में लगी चोट के कारण भारत के खिलाफ कानपुर में होने वाले पहले टेस्ट क्रिकेट मैच से बाहर हो गए हैं। इससे पहले तेज

james neesham- India TV Hindi
james neesham

नयी दिल्ली: न्यूजीलैंड के आलराउंडर जिमी नीशाम ट्रेनिंग के दौरान पसलियों में लगी चोट के कारण भारत के खिलाफ कानपुर में होने वाले पहले टेस्ट क्रिकेट मैच से बाहर हो गए हैं। इससे पहले तेज गेंदबाज टिम साउथी 22 सितंबर से शुरू हो रही तीन टेस्ट की श्रृंखला से टखने की चोट के कारण बाहर हो गए थे। नीशाम के हालांकि 30 सितंबर से कोलकाता में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए फिट होने की उम्मीद है। 

नीशाम को पिछले गुरूवार को ट्रेनिंग के दौरान चोट लगी थी। वह मुंबई के खिलाफ दिल्ली में अभ्यास मैच में दोनों पारियों में बल्लेबाजी नहीं कर पाए और सिर्फ पांच ओवर गेंदबाजी की। 

क्रिकइंफो ने न्यूजीलैंड के कोच माइक हेसन के हवाले से कहा, जिम को नेट में अभ्यास के दौरान चोट लगी और पिछले कुछ दिनों से वह परेशानी में था। चोट ठीक होने में कुछ दिन लगेंगे लेकिन यह कुछ समय में ठीक होने वाली चोट ही है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल