1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20I सीरीज की हार का असर वनडे इकाई पर नहीं दिखा: निकोल्स

T20I सीरीज की हार का असर वनडे इकाई पर नहीं दिखा: निकोल्स

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 06, 2020 04:17 pm IST,  Updated : Feb 06, 2020 04:17 pm IST

हेनरी निकोल्स ने गुरूवार को कहा कि वनडे टीम पर उस टी20 इकाई का बोझ नहीं दिखा जिसे भारत से 0-5 से पराजय का सामना करना पड़ा था और जो 50 ओवर के क्रिकेट में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करने में भी दिखाई दिया। 

T20I सीरीज की हार का असर...- India TV Hindi
T20I सीरीज की हार का असर वनडे इकाई पर नहीं दिखा: निकोल्स Image Source : GETTY IMAGES

आकलैंड। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज हेनरी निकोल्स ने गुरूवार को कहा कि वनडे टीम पर उस टी20 इकाई का बोझ नहीं दिखा जिसे भारत से 0-5 से पराजय का सामना करना पड़ा था और जो 50 ओवर के क्रिकेट में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करने में भी दिखाई दिया। रोस टेलर के 21वें शतक की मदद से मेजबानों ने बुधवार को वनडे में अपने सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा किया और तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त ले ली।

दूसरा वनडे शनिवार को आकलैंड में खेला जायेगा। निकोल्स ने गुरूवार को आकलैंड में कहा, ‘‘हमें ऐसा महसूस नहीं हुआ। इसलिये मुझे कोई दबाव महसूस नहीं हो रहा था और कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है। यह छोटा मैदान था और लक्ष्य बड़ा था इसलिये अच्छा रहा कि हम ऐसा करने में सफल रहे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह शानदार रहा, हमने वनडे क्रिकेट में अपने सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा किया और अच्छा है, हम इसमें योगदान करने में सफल रहे। बीते समय में भारत में भारत के खिलाफ खेलते हुए हमने 300 से ज्यादा रन के करीब दो लक्ष्यों का पीछा किया और अन्य में करीब तक पहुंचे। घरेलू मैदान पर ऐसा दोबारा करना बेहतरीन अहसास था।’’

टेलर ने नाबाद 109 रन की पारी खेली जबकि टॉम लाथम ने 48 गेंद में 69 रन बनाकर अच्छा साथ निभाया। इनकी साझेदारी ने भारत के गेंदबाजों को परेशान कर दिया। निकोल्स ने कहा, ‘‘उस जैसे खिलाड़ी का चौथे नंबर पर खेलना, विशेषकर केन विलियमसन की अनुपस्थिति में उनका अनुभव अहम रहा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैदान के आकार ने भी हमारी मदद की। साझेदारी अच्छी रही और उन्होंने अच्छी पारी खेली। रॉस का अंत तक नाबाद रहना और मैच में जीत दिलाना अहम रहा।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल