1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोई नहीं कह सकता कि हमने कमजोर ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराया : रवि शास्त्री

कोई नहीं कह सकता कि हमने कमजोर ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराया : रवि शास्त्री

 Edited By: Bhasha
 Published : Jan 19, 2020 10:24 pm IST,  Updated : Jan 19, 2020 10:24 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2-1 से मिली जीत के बाद कोच रवि शास्त्री ने कहा कि अब कोई नहीं कह सकता है कि हमने कमजोर टीम को हराया।

Ravi shastri, India vs Australia, Ind vs aus, 3rd ODI- India TV Hindi
Ravi shastri Image Source : AP

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जीत के बाद मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भारतीय टीम की जमकर सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने आलोचकों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अब कोई नहीं कह सकता कि हम कमजोर ऑस्ट्रेलियाई टीम से खेले। 

कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में भारत ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पहली टेस्ट सीरीज जीती थी। 

ऑस्ट्रेलियाई टीम में उस समय डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ नहीं थे । शास्त्री ने तीसरे वनडे में भारत की सात विकेट से जीत के बाद कहा ,‘‘ इस टीम ने शानदार प्रदर्शन किया । कोई नहीं कह सकता कि हम कमजोर ऑस्ट्रेलियाई टीम से हारे । मुंबई में हारने के बाद लगातार दो मैच जीतना और इतनी यात्रा के बीच जबकि ऑस्ट्रेलिया ने तीनों मैचों में टॉस जीता ।’’ 

ऑस्ट्रेलिया में भारत की टेस्ट सीरीज में जीत के बाद बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली समेत कइयों ने कहा था कि यह पूरी मजबूत ऑस्ट्रेलियाई टीम नहीं थी । इस बार हालांकि जिस ऑस्ट्रेलियाई टीम को भारत ने हराया, उसमें स्मिथ और वार्नर दोनों थे । 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल