1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. महिला टीम के कोच रमेश पवार का बड़ा बयान, कहा- अभ्यास के बिना दौरे पर जाना सही नहीं

महिला टीम के कोच रमेश पवार का बड़ा बयान, कहा- अभ्यास के बिना दौरे पर जाना सही नहीं

 Reported By: IANS
 Published : Jun 01, 2021 08:26 pm IST,  Updated : Jun 01, 2021 08:26 pm IST

भारतीय महिला टीम के कोच रमेश पवार ने मंगलवार को कहा है कि क्वारंटीन में रहने के कारण अभ्यास के बिना किसी दौरे की शुरूआत करना सही तरीका नहीं है।

महिला टीम के कोच रमेश...- India TV Hindi
महिला टीम के कोच रमेश पवार का बड़ा बयान, कहा- अभ्यास के बिना दौरे पर जाना सही नहीं Image Source : GETTY

मुंबई| भारतीय महिला टीम के कोच रमेश पवार ने मंगलवार को कहा है कि क्वारंटीन में रहने के कारण अभ्यास के बिना किसी दौरे की शुरूआत करना सही तरीका नहीं है।

भारतीय महिला टीम इंग्लैंड के खिलाफ सभी प्रारूपों की सीरीज के लिए बुधवार तड़के इंग्लैंड रवाना होगी। पवार ने कहा, "हम मजबूत टीम की ओर देख रहे हैं। महिला क्रिकेट को टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज खेलने का मौका मिला है। 45 दिनों का यह दौरा अच्छा है।"

उन्होंने कहा, "यह आसान नहीं है। हम तैयारी करने की कोश्शि कर रहे हैं। शारीरिक रूप से तैयारी करना संभव नहीं है लेकिन मुझे लगता है कि मानसिक तैयारी बड़ा फैक्टर साबित हो सकती है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल