1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के सबसे उम्रदराज क्रिकेट खिलाड़ी ने दुनिया को अलविदा कहा

पाकिस्तान के सबसे उम्रदराज क्रिकेट खिलाड़ी ने दुनिया को अलविदा कहा

 Written By: IANS
 Published : Dec 31, 2016 07:15 pm IST,  Updated : Dec 31, 2016 07:15 pm IST

पाकिस्तान के सबसे उम्रदराज क्रिकेट खिलाड़ी इम्तियाज अहमद का शनिवार को 88 साल की उम्र में निधन हो गया। बल्लेबाज और विकेटकीपर रहे इम्तियाज के सीने में संक्रमण था।

Imtiaz Ahmed | Getty Images- India TV Hindi
Imtiaz Ahmed | Getty Images

लाहौर: पाकिस्तान के सबसे उम्रदराज क्रिकेट खिलाड़ी इम्तियाज अहमद का शनिवार को 88 साल की उम्र में निधन हो गया। बल्लेबाज और विकेटकीपर रहे इम्तियाज के सीने में संक्रमण था। इम्तियाज का निधन उनके 89वें जन्मदिन से सिर्फ 5 दिन पहले हुआ।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इम्तियाज ने पाकिस्तान के लिए 1952 से 1962 के बीच कुल 41 टेस्ट मैच खेले और करीब 29 की औसत से 2079 रन बनाए। अपने करियर के अंत में उन्होंने 4 टेस्ट मैचों में टीम की कप्तानी भी की थी। उनके करियर का सर्वोच्च स्कोर 209 रन है, जो उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ लाहौर में 1955 में बनाया था। वह पाकिस्तान की पहली आधिकारिक टेस्ट टीम का हिस्सा थे। 

Pakistan Cricket Team | Getty Images
Pakistan Cricket Team | Getty Images

इम्तियाज अहमद (पीछे बाएं से तीसरे)। (Getty Images)

उन्होंने पहले 3 टेस्ट मैच बल्लेबाज के तौर पर खेले, लेकिन चेन्नई में हुए करियर के चौथे टेस्ट मैच में उन्होंने हनीफ मोहम्मद की जगह विकेटकीपिंग की और उसके बाद वह टीम के नियमित विकेटकीपर बन गए। 1960 में उन्हें पाकिस्तान का प्रेसिडेंशल प्राइड ऑफ परफॉर्मेस अवॉर्ड मिला। इसके बाद उन्हें पाकिस्तानी वायु सेना ने तमगा-ए-इम्तियाज सम्मान से भी नवाजा। वह विंग कमांडर के तौर पर वायुसेना से सेवानिवृत हुए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल