1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए स्टोक्स की जगह रोबिनसन इंग्लैंड टीम में शामिल

पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए स्टोक्स की जगह रोबिनसन इंग्लैंड टीम में शामिल

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 12, 2020 06:31 pm IST,  Updated : Aug 12, 2020 06:31 pm IST

तेज गेंदबाज ओली रोबिनसन को पाकिस्तान के खिलाफ गुरुवार से द एजियास बाउल में शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट के लिए बुधवार को बेन स्टोक्स की जगह इंग्लैंड की 14 सदस्यीय टीम में जगह दी गई। 

पाकिस्तान के खिलाफ...- India TV Hindi
पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए स्टोक्स की जगह रोबिनसन इंग्लैंड टीम में शामिल Image Source : GETTY

साउथैम्पटन। तेज गेंदबाज ओली रोबिनसन को पाकिस्तान के खिलाफ गुरुवार से द एजियास बाउल में शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट के लिए बुधवार को बेन स्टोक्स की जगह इंग्लैंड की 14 सदस्यीय टीम में जगह दी गई। स्टोक्स निजी कारणों से सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं।

इंग्लैंड ने क्रिस वोक्स और जोस बटलर की शानदार पारियों से जोरदार वापसी करते हुए पहला टेस्ट तीन विकेट से जीता था। इंग्लैंड ने अपनी पिछली घरेलू टेस्ट सीरीड में वेस्टइंडीज को भी हराया था जिसके साथ कोरोना वायरस के कारण निलंबन के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हुई थी। 

इससे पहले इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बयान जारी कर रहा था कि बेन स्टोक्स पारिवारिक कारणों से पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के बीच हुए मुकाबलों में नहीं खेल पायेंगे।

इंग्लैंड की टीम इस प्रकार है: जो रूट (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जोफ्रा आर्चर, डोमीनिक बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, जैक क्राउले, सैम कुरेन, ओली पोप, ओली रोबिनसन, डोम सिबले, क्रिस वोक्स और मार्क वुड। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल