1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अमेरिका में 13 सितम्बर को पहली बार होगा वनडे मैच

अमेरिका में 13 सितम्बर को पहली बार होगा वनडे मैच

 Reported By: IANS
 Published : Sep 10, 2019 08:03 pm IST,  Updated : Sep 10, 2019 08:03 pm IST

इस सीरीज के तहत लाउडरहिल में ये टीमें 11 दिनों के भीतर कुल चार-चार मैच खेलेंगी। तीनों टीमें लीग टेबल में अपनी छाप छोड़ने का प्रयास करेंगी।  

क्रिकेट ग्राउंड फाइल फोटो- India TV Hindi
क्रिकेट ग्राउंड फाइल फोटो

लाउडरहिल। अमेरिका की धरती पर 13 सितम्बर को पहली बार वनडे मैच को आयोजन होगा। यह मैच वर्ल्ड कप लीग 2 के तहत हो रही त्रिकोणीय सीरीज में पापुआ न्यू गिनी और मेजबान टीम के बीच खेला जाएगा। इस सीरीज में नामीबिया भी खेल रही है। छह मैचों की त्रिकोणीय सीरीज 2023 विश्व कप को ध्यान में रखकर खेली जा रही है और इस सीरीज के माध्यम से अमेरिका और नामीबिया सीडब्ल्यूसी लीग-2 में पहली बार शिरकत कर रहे हैं। पीएनजी की यह दूसरी सीरीज है।

इस सीरीज के तहत लाउडरहिल में ये टीमें 11 दिनों के भीतर कुल चार-चार मैच खेलेंगी। तीनों टीमें लीग टेबल में अपनी छाप छोड़ने का प्रयास करेंगी।

अगले ढाई साल में अमेरिका, पीएनजी और नामीबिया को कुल 36 वनडे मैच खेलने हैं और इनमें से चार लाउडरहिल में खेले जाने हैं। हर टीम को इन मैचों से अधिकतम आठ अंक मिलेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल