1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत, न्यूजीलैंड को पछाड़ टेस्ट रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंचा पाकिस्तान

भारत, न्यूजीलैंड को पछाड़ टेस्ट रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंचा पाकिस्तान

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 07, 2015 05:31 pm IST,  Updated : Jul 07, 2015 05:34 pm IST

दुबई: श्रीलंका के खिलाफ रिकार्ड लक्ष्य का पीछा करके जीत दर्ज करने वाली पाकिस्तानी टीम आज आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारत और न्यूजीलैंड को पछाड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गई। मिसबाह उल हक की अगुवाई

टेस्ट रैंकिंग में...- India TV Hindi
टेस्ट रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंचा पाकिस्तान

दुबई: श्रीलंका के खिलाफ रिकार्ड लक्ष्य का पीछा करके जीत दर्ज करने वाली पाकिस्तानी टीम आज आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारत और न्यूजीलैंड को पछाड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गई।

मिसबाह उल हक की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम ने यूनिस खान के 171 रन की मदद से 378 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट से जीत दर्ज की।

श्रृंखला 2 . 1 से जीतकर पाकिस्तान ने रैंकिंग में तीसरे स्थान पर कब्जा कर लिया । अब वह आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका से पीछे है जबकि न्यूजीलैंड चौथे और भारत पांचवें स्थान पर है।

दूसरी ओर श्रीलंका को पांच अंक का नुकसान हुआ है लेकिन वह सातवें स्थान पर बरकरार है । आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच कल से एशेज श्रृंखला का आगाज होगा और छठे स्थान पर काबिज इंग्लैंड की नजरें अपनी रैंकिंग में सुधार पर होगी ।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल