1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट हराया, किया क्लीन स्वीप

पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट हराया, किया क्लीन स्वीप

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 28, 2016 03:00 pm IST,  Updated : Sep 28, 2016 03:00 pm IST

पाकिस्तान ने विश्व चैम्पियन वेस्टइंडीज को तीसरे और अंतिम ट्वेंटी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में आठ विकेट से पराजित कर छोटे प्रारूप में पहली बार श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया।

Pakistan- India TV Hindi
Pakistan

अबुधाबी: पाकिस्तान ने विश्व चैम्पियन वेस्टइंडीज को तीसरे और अंतिम ट्वेंटी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में आठ विकेट से पराजित कर छोटे प्रारूप में पहली बार श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया। पाकिस्तान ने टास जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। बायें हाथ के स्पिनर इमाद वसीम ने तीन विकेट लेकर 21 रन प्राप्त किये, जिससे वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 103 रन ही बना सकी। वसीम ने सीरीज में कुल नौ विकेट हासिल किये।

मालरेन सैमुअल्स ने नाबाद 42 रन जबकि कीरोन पोलार्ड ने नाबाद 16 रन बनाये। पाकिस्तानी टीम ने यह लक्ष्य 15.1 ओवर में ही हासिल कर लिया जिसमें शोएब मलिक ने नाबाद 43 और बाबर आजम ने नाबाद 7 रन बनाये। पाकिस्तान ने पहला मैच नौ विकेट और दूसरा मैच 16 रन से जीता था। अब दोनों टीमें शुक्रवार से शारजाह में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेंगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल