1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना की चपेट में आया पाकिस्तान सुपर लीग का छठा सीजन, PCB ने टूर्नामेंट किया स्थगित

कोरोना की चपेट में आया पाकिस्तान सुपर लीग का छठा सीजन, PCB ने टूर्नामेंट किया स्थगित

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 04, 2021 01:22 pm IST,  Updated : Mar 04, 2021 01:24 pm IST

COVID-19 के चलते पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के छठे सीजन को तुरंत प्रभाव से स्थगित कर दिया है।

कोरोना की चपेट में आया...- India TV Hindi
कोरोना की चपेट में आया पाकिस्तान सुपर लीग का छठा सीजन, PCB ने टूर्नामेंट किया स्थगित Image Source : PSL

COVID-19 के चलते पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के छठे सीजन को तुरंत प्रभाव से स्थगित कर दिया है।  PSL का छठा सीजन का आगाज 20 फरवरी को हुआ था लेकिन कोरोना मामलें मिलने से टूर्नामेंट को बीच में ही रोकना पडा।

पोलार्ड के 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने के बाद युवराज ने कह दी ये बड़ी बात

गौरतलब है कि पाकिस्तान सुपर लीग में भाग ले रहे तीन और क्रिकेटर कोरोना जांच में पॉजिटिव पाये गए हैं। देश के क्रिकेट बोर्ड ने गुरूवार को इसकी पुष्टि की। पीसीबी ने एक बयान में कहा कि दो टीमों के तीन और खिलाड़ी पॉजिटिव पाये गए हैं और वे दस दिन तक पृथकवास में रहेंगे। इससे अब कुछ छह व्यक्ति संक्रमित पाये गए हैं।

बोर्ड ने कहा,‘‘ये तीन खिलाड़ी बुधवार को हुए पीएसएल के दो मैचों का हिस्सा नहीं थे । इन्हें लक्षण पाये जाने के बाद जांच के लिये भेजा गया था।’’ बोर्डने कहा,‘‘ पीएसएल छह की आयोजन समिति टीम मालिकों और प्रबंधन के साथ आनलाइन बैठक करेगी जिसके बाद आगे की सूचना दी जायेगी।’’

इससे पहले इंग्लैंड के बल्लेबाज टॉम बेंटोन ने दावा किया था कि पीएसएल में कोरोना पॉजिटिव पाये गए दो विदेशी खिलाड़ियों में से एक वह हैं। पीसीबी के मीडिया निदेशक सामी उल हसन बर्नी ने मंगलवार को कहा था कि दो विदेशी खिलाड़ी और एक सहयोगी स्टाफ संक्रमित पाया गया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल