1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान क्रिकेट के इमाम पर लगा महिलाओं का शोषण करने का दाग, सोशल मीडिया पर चैट हुई वायरल

पाकिस्तान क्रिकेट के इमाम पर लगा महिलाओं का शोषण करने का दाग, सोशल मीडिया पर चैट हुई वायरल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 25, 2019 11:00 am IST,  Updated : Jul 25, 2019 11:00 am IST

हाल ही में संपन्न हुए विश्व कप में इमाम बांग्लादेश के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली थी।

Imam Ul Haq- India TV Hindi
Imam Ul Haq, Pakistan Cricketer Image Source : GETTY IMAGES

पाकिस्तान के स्टार सलामी बल्लेबाज माने जाने वाले इमाम उल हक इन दिनों विवादों के घेरे में चल रहे हैं। सोशल मीडिया में उनके कुछ मैसेज लीक हुए है जिससे इस बात की पुष्टि होती है कि उनके कई लकड़ियों के साथ अफेयर चलने और धोखा धड़ी करने का इल्जाम सामने आया है।

रिपोर्ट्स और ट्वीटर पर वायरल हो रहे मैसेज के अनुसार उन पर महिलाओं का शोषण करने का आरोप लगा है।

इमाम की व्हाट्सएप्प मैसेंजर पर चार लड़कियों के साथ बात करते हुए चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

पाकिस्तान के मुख्य चयनकर्ता व पूर्व खिलाड़ी इंजमाम उल हक के भतीजे इमाम उल हक पाकिस्तान की टीम का मुख्य हिसा है। हाल ही में संपन्न हुए विश्व कप में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली थी। जिसके चलते टीम को 94 रन से बड़ी जीत मिली थी। हालांकि विश्व कप 2019 में अंत के चारों मैच जीतने के बावजूद पाकिस्तान को खराब रन रेट के कारण सेमीफाइनल से बाहर होना पड़ा था। जिसके बाद पाकिस्तान टीम को काफी कड़ी आलोचना का शिकार होना पड़ा था। ऐसे में इमाम का इस शर्मनाक कांड में नाम आना पाकिस्तान क्रिकेट को और भी शर्मसार कर देने वाली घटना है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल