सिडनी: ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट के आज चौथे अपनी दूसरी पारी दो विकेट पर 241 पर घोषित कर पाकिस्तान के सामने 465 रन का लक्ष्य रख दिया। पाकिस्तान ने जवाब में एक विकेट खोकर 55 रन बना लिये हैं।
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 538 के जवाब में पाकिस्तान 315 रन ही बना सका हालंकि इसमें यूनुस ख़ान के शानदार नाबाद 175 रन भी शामिल हैं। इसके बाद ओपनर जेविड वार्नर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए 27 बॉलों पर 55 रन ठोक दिए। वार्नर ने यासिर शाह के एक ओवर में 22 रन लूटे। ख़्वाजा 79 और हैंड्सकॉंब 40 पर नाबाद रहे जबकि कप्तान स्मिथ ने भी 59 रन की तेज़ पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया ने 32 ओवर में दो विकेट कोकर 241 रन बनाकर पारी घोषित कर दी।
पाकिस्तान के सामने चौथे दिन खेलने के लिए 16 ओवर थे जिसमें उसने शरजील ख़ान(40) का विकेट गवां दिया। खेल ख़त्म होने पर अज़हर अली 11 और यासिर शाह तीन रन बनाकर खेल रहे थे।
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में हैज़लवुड ने चार जबकि लेऑन ने तीन विकेट लिए।
तीन मैच की सिरीज़ में ऑस्ट्रेलिया 2-0 से आगे है।