1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BAN v PAK : बांग्लादेश पहली पारी में 330 रन पर सिमटा, पाकिस्तान की अच्छी शुरूआत

BAN v PAK : बांग्लादेश पहली पारी में 330 रन पर सिमटा, पाकिस्तान की अच्छी शुरूआत

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 27, 2021 08:48 pm IST,  Updated : Nov 27, 2021 08:48 pm IST

पाकिस्तान ने तेज गेंदबाज हसन अली के पांच विकेट की बदौलत शनिवार को शुरूआती टेस्ट के दूसरे दिन बांग्लादेश को पहली पारी में 330 रन पर समेटकर बिना विकेट गंवाये 145 रन बनाकर अच्छी शुरूआत की। 

BAN v PAK : बांग्लादेश पहली...- India TV Hindi
BAN v PAK : बांग्लादेश पहली पारी में 330 रन पर सिमटा, पाकिस्तान की अच्छी शुरूआत Image Source : GETTY

Highlights

  • हसन अली ने छठी बार टेस्ट में पांच विकेट लेने का कारनामा किया।
  • बांग्लादेश के लिये लिटन दास 114 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे जिन्होंने अपना पहला शतक जड़ा।

चटगांव। पाकिस्तान ने तेज गेंदबाज हसन अली के पांच विकेट की बदौलत शनिवार को यहां शुरूआती टेस्ट के दूसरे दिन बांग्लादेश को पहली पारी में 330 रन पर समेटकर बिना विकेट गंवाये 145 रन बनाकर अच्छी शुरूआत की। सलामी बल्लेबाज आबिद अली और पदार्पण कर रहे अब्दुल्ला शफीक ने बल्लेबाजी के मुफीद पिच पर दूसरे और तीसरे सत्र में बढ़िया बल्लेबाजी की जिससे पाकिस्तानी टीम बांग्लादेश से 185 रन से पिछड़ रही है।

आबिद ने साथ ही अपने 15वें टेस्ट में 1000 रन भी पूरे किये और स्टंप तक 93 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे वह अपने चौथे शतक के करीब हैं। शफीक ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया और वह नाबाद 52 रन बनाकर खेल रहे हैं। सुबह बांग्लादेश ने चार विकेट पर 253 रन से आगे खेलना शुरू किया। लेकिन अली ने दूसरे दिन चार विकेट झटक लिये जिससे बांग्लादेश की टीम बाकी के छह विकेट गंवाकर महज 77 रन ही जोड़ सकी।

IND v NZ : अक्षर पटेल ने 5 विकेट लेने के साथ ही लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, ऐसा करने वाले बने दुनिया के तीसरे गेंदबाज

अली ने छठी बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया जिसमें उन्हें नयी गेंद के जोड़ीदार शाहीन शाह अफरीदी का पूरा साथ मिलका जिन्होंने 70 रन देकर दो विकेट झटके और मध्यम गति के गेंदबाज फहीम अशरफ ने 54 रन देकर दो विकेट प्राप्त किये। बांग्लादेश के लिये लिटन दास 114 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे जिन्होंने अपना पहला शतक जड़ा। मुश्फिकुर रहीम ने 91 रन जोड़े जबकि मेहदी हसन 38 रन बनाकर नाबाद रहे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल