1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान ने शुरआती विकेट गंवाया

पाकिस्तान ने शुरआती विकेट गंवाया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 27, 2015 05:17 pm IST,  Updated : Jun 27, 2015 05:17 pm IST

कोलंबो: गाले टेस्ट में मेजबान टीम को 10 विकेट से शिकस्त देने वाला पाकिस्तान श्रृंखला के दूसरे टेस्ट मैच में यहां पहली पारी के आधार पर 177 रन से पिछड़ने के बाद संकट में है।

पाकिस्तान ने शुरआती...- India TV Hindi
पाकिस्तान ने शुरआती विकेट गंवाया

कोलंबो: गाले टेस्ट में मेजबान टीम को 10 विकेट से शिकस्त देने वाला पाकिस्तान श्रृंखला के दूसरे टेस्ट मैच में यहां पहली पारी के आधार पर 177 रन से पिछड़ने के बाद संकट में है।

दूसरे मैच में श्रृंखला को बराबर करने के उद्देश्य से मैदान पर उतरी मेजबान टीम पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद हफीज को सस्ते में चलता कर बेहतर स्थिति में है। दूसरी पारी में पाकिस्तान का स्कोर लंच तक एक विकेट के नुकसान पर 62 रन है।

हफीज आठ एंजेलो मैथ्यूज की गेंद पर संगकारा के हाथों कैच कर लिये गये। इसके बाद अहमद शहजाद और अजहर अली ने दूसरे विकेट के लिए 53 रन जोड़कर टीम को लगे शुरआती झटके से उबारने का प्रयास किया।

तीसरे दिन लंच तक शहजाद (39) और अजहर (14) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। पाकिस्तान अब भी श्रीलंका की पहली पारी में बनाये गये 315 रन के आधार पर 115 रन से पिछड़ रहा है।

मेजबान श्रीलंका को उस समय मैदान पर झटका लगा जब उसके पदार्पण कर रहे तेज गेंदबाज दुष्मंता चमीरा को केवल नौ गेंद फेंकने के बाद चोटिल हो जाने पर मैदान से बाहर जाना पड़ा।

इससे पहले श्रीलंका ने आज सुबह कल के स्कोर 304 पर नौ विकेट से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पहली पारी 315 पर सिमट गयी। पाकिस्तान ने पहली पारी में महज 138 रन बनाये थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल