1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान में भी 'विराट' फैन, चाहता है PSL में उसकी टीम से खेलें कोहली

पाकिस्तान में भी 'विराट' फैन, चाहता है PSL में उसकी टीम से खेलें कोहली

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 30, 2017 01:58 pm IST,  Updated : Aug 30, 2017 07:48 pm IST

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के कदरदानों की लिस्ट में अब और एक नया नाम जुड़ है। जी हां विराट की फैन फॉलोइंग इतनी बढ़ गई है कि अब उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग में डरबन कलंदर्स के टीम मालिक फवाद राणा खुद उन्हें अपनी टीम में शामिल करना चाहते हैं।

virat- India TV Hindi
virat

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के फैंस की लिस्ट में अब एक और नया नाम जुड़ गया है। जी हां विराट की फैन फॉलोइंग इतनी बढ़ गई है कि अब उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग में डरबन कलंदर्स के टीम मालिक फवाद राणा खुद उन्हें अपनी टीम में शामिल करना चाहते हैं। राणा ने कहा है कि अगर भारतीय क्रिकेट बोर्ड इसकी इजाजत दे तो वह भारतीय कप्तान को अपनी टीम में शामिल करना चाहेंगे।

जाहिर है विराट कोहली के किसी भी टीम में शामिल होने से उसकी ताकत दोगुनी हो जाएगी क्योंकि विराट इस समय दुनिया के टॉप बल्लेबाजों में शामिल हैं। फिलहाल विराट कोहली आईसीसी की वनडे और टी 20 रैंकिंग में पहले नंबर पर हैं। वहीं इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी विराट दूसरे नंबर पर हैं।

हालांकि ये भी सभी जानते हैं कि टीम मालिक फवाद राणा की ये इच्छा धरी की धरी रह जाएगी क्योंकि भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट संबंध बिल्कुल बंद हैं। यहां तक कि बीसीसीआई पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने पर भी बैन लगाया हुआ है।वैसे फिलहाल टीम इंडिया विराट कोहली की अगुआई में श्रीलंका में शानदार प्रदर्शन कर रही है। श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में विराट ने 82 रनों की शानदार पारी खेली थी। भारत टेस्ट और वनडे सीरीज जीत चुका है। अभी दो वनडे और एक टी20 मैच खेला जाना बाकी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल