1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेतन में कटौती के लिये मानसिक रूप से तैयार हैं पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान अजहर अली

वेतन में कटौती के लिये मानसिक रूप से तैयार हैं पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान अजहर अली

 Edited By: Bhasha
 Published : Apr 11, 2020 04:28 pm IST,  Updated : Apr 11, 2020 04:43 pm IST

मीडिया से वीडियो के जरिये बात करते हुए अजहर ने कहा कि वह और उनके साथी इस बात से वाकिफ हैं कि कोविड-19 के कारण हालात आदर्श नहीं हैं और वेतन कटौती के लिए टीम तैयार है।

Sarfraz Ahmed, Sarfaraz Ahmed, Pakistan Cricket, Misbah-ul-Haq, coronavirus, Babar Azam, Azhar Ali- India TV Hindi
Azhar Ali  Image Source : GETTY IMAGES

पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान अजहर अली ने शनिवार को कहा कि अगर कोरोना वायरस महामारी के कुछ महीनों तक बरकरार रहने से स्वास्थ्य संकट पैदा होता है तो केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ी वेतन में कटौती के लिये मानसिक रूप से तैयार हैं। मीडिया से वीडियो के जरिये बात करते हुए अजहर ने कहा कि वह और उनके साथी इस बात से वाकिफ हैं कि कोविड-19 के कारण हालात आदर्श नहीं हैं। 

अजहर ने कहा, ‘‘किसी भी देश के लिये यह अच्छी स्थिति नहीं है और हम जानते हैं कि अगर यह लॉकडाउन के हालात कुछ महीनों तक जारी रहता हैं तो बोर्ड हमें पुराने या नये केंद्रीय अनुबंध में कटौती के लिये पूछ सकता है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘अगर ऐसे हालात पैदा होते हैं और हमसे कटौती के बारे में पूछा जाता है तो हम इसके लिये मानसिक रूप से तैयार हैं। हम बोर्ड के साथ बैठकर सही फैसला करेंगे। ’’ 

अजहर ने यह भी कहा कि क्रिकेट खेलने वाले देश और खिलाड़ी महीनों तक घर पर नहीं बैठ सकते। देश के लिये 78 टेस्ट खेल चुके इस अनुभवी खिलाड़ी ने कहा, ‘‘हां, अगर परिस्थितियां यही रहती हैं तो किसी चरण पर खाली स्टेडियम में खेलने के विकल्प पर भी चर्चा की जा सकती है लेकिन ऐसा तभी होगा जब सभी शेयरधारकों के लिये अधिकारियों द्वारा स्वास्थ्य और रोकथाम संबंधित उचित कदम उठाये जायेंगे। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल