1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK vs BAN T20I : हफीज-मलिक की हुई वापसी, हारिस रऊफ करेंगे डेब्यू

PAK vs BAN T20I : हफीज-मलिक की हुई वापसी, हारिस रऊफ करेंगे डेब्यू

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 16, 2020 04:50 pm IST,  Updated : Jan 16, 2020 09:11 pm IST

पूर्व कप्तान शोएब मलिक और अनुभवी आलराउंडर मोहम्मद हफीज को बांग्लादेश के खिलाफ 24 जनवरी से लाहौर में शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के लिये पाकिस्तान की टीम में शामिल किया गया है।

Pakistan vs Bangladesh T20I Series, Mohammad Hafeez, Shoaib Malik, Haris Rauf, PAK vs BAN T20I - India TV Hindi
Pakistan vs Bangladesh T20I Series Mohammad Hafeez Shoaib Malik Haris Rauf PAK vs BAN T20I  Image Source : GETTY IMAGES

कराची। पूर्व कप्तान शोएब मलिक और अनुभवी आलराउंडर मोहम्मद हफीज को बांग्लादेश के खिलाफ 24 जनवरी से लाहौर में शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के लिये पाकिस्तान की टीम में शामिल किया गया है। इन दोनों के अलावा पाकिस्तान के राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने तेज गेंदबाज हारिस रऊफ और बल्लेबाज अहसान अली के रूप में टीम में दो नये चेहरे भी जोड़े हैं।

मुख्य कोच मिसबाह उल हक की अगुवाई वाली राष्ट्रीय चयनसमिति ने अनुभवी तेज गेंदबाज वहाब रियाज और मोहम्मद आमिर को बाहर कर दिया है। पिछले साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 0-2 से T20I सीरीज हारने वाली पाकिस्तान टीम के 7 सात खिलाड़ियों टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया है जिसमें आसिफ अली, फखर जमान, हारिस सोहेल, इमाम-उल-हक, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद इरफान और वहाब रियाज शामिल है।

पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच वकार यूनुस ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स के लिए चार मैचों में 13 विकेट लेने वाले रऊफ के चयन का संकेत दिया था।

पाकिस्तान की टी 20 टीम इस प्रकार है :

बाबर आजम (कप्तान), अहसान अली, अमाद बट, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, खुशदिल शाह, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मूसा खान, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, शोएब मलिक, उस्मान कादिर। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल