1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हर मामले में वेस्टइंडीज से बेहतर रहा पाकिस्तान: सरफराज अहमद

हर मामले में वेस्टइंडीज से बेहतर रहा पाकिस्तान: सरफराज अहमद

 Written By: IANS
 Published : Sep 29, 2016 07:48 pm IST,  Updated : Sep 29, 2016 07:48 pm IST

पाकिस्तान की टी-20 टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने कहा है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई हालिया टी-20 सीरीज में पाकिस्तान टीम उनसे हर क्षेत्र में बेहतर थी। पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 3 टी-20 मैचों की सीरीज में 3-0 से करारी शिकस्त दी थी।

Sarfaraz Ahmed | File Photo: AP- India TV Hindi
Sarfaraz Ahmed | File Photo: AP

अबू धाबी: पाकिस्तान की टी-20 टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने कहा है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई हालिया टी-20 सीरीज में पाकिस्तान टीम उनसे हर क्षेत्र में बेहतर थी। पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 3 टी-20 मैचों की सीरीज में 3-0 से करारी शिकस्त दी थी। सरफराज ने कहा, ‘हमने कभी नहीं सोचा था कि हम 3-0 से सीरीज जीतेंगे। वह विश्व विजेता टीम है। वह काफी मजबूत और चतुर टीम भी है।’

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पाकिस्तानी टी20 टीम के कैप्टन ने बताया, ‘मेरी टीम ने जिस तरह से मेहनत की मैं उसके लिए उनकी तारीफ करता हूं। उमस के अलावा कई और कारण होने के बावजूद खिलाड़ियों ने अपना आत्मविश्वास नहीं खोया। अगर आप मैदान पर देखेंगे को हमारी टीम उनसे बेहतर थी।’ उन्होंने कहा, ‘हमने फील्डिंग अच्छी की, गेंदबाजी अच्छी की और कुछ अच्छे कैच भी पकड़े। इसलिए श्रेय पूरी टीम को जाता है।’

सरफराज ने कहा, ‘वास्तव में यह एक नई टीम बनाने की तरफ पहला कदम है। यदि हम अच्छी टीम बनना चाहते हैं तो हमें निरंतरता लानी होगी। जूनियर और सीनियर दोनों ही खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और यह एक अच्छी टीम की निशानी है।’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल