1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अजहर अली का शतक, पाकिस्तान ने 17 महीनों बाद जीती वन-डे सीरीज

अजहर अली का शतक, पाकिस्तान ने 17 महीनों बाद जीती वन-डे सीरीज

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 30, 2015 12:23 pm IST,  Updated : May 30, 2015 12:26 pm IST

लाहौर: कप्तान अजहर अली की शानदार पारी के शतक (102) की बदौलत पाकिस्तान ने शुक्रवार को दूसरे वन-डे में जिम्बाब्वे को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 में बाजी मार ली

पाक ने 17 महीनों बाद...- India TV Hindi
पाक ने 17 महीनों बाद जीती वन-डे सीरीज

लाहौर: कप्तान अजहर अली की शानदार पारी के शतक (102) की बदौलत पाकिस्तान ने शुक्रवार को दूसरे वन-डे में जिम्बाब्वे को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 में बाजी मार ली है। 17 महीनों बाद कोई पाकिस्तान ने कोई सीरीज जीती है। इससे पहले यूएई में पाकिस्तान ने दिसंबर 2013 में श्रीलंका के खिलाफ वन-डे सीरीज जीती थी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने सिकंदर रजा (100) के नाबाद शतक और चामू चिभाभा के (99) रन की मदद से सात विकेट पर 268 रन बनाए। पाकिस्तानी मूल के रजा ने 84 गेंद में आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन बनाए, जबकि चिभाभा ने 11 चौके और एक छक्के की मदद से 100 गेंद में 99 रन बनाए।

फिर पाकिस्तान ने चार विकेट के साथ 269 रन बनाकर मैच के साथ सीरीज भी जीत ली। अजहर अली ने अपनी पारी में 104 गेंदों पर आठ चौके लगाए। उनके अलावा हारिस सोहेल ने नाबाद 52 और शोएब मलिक ने नाबाद 36 रन की पारी खेली। जिम्बाब्वे की ओर से क्रेमर ने दो विकेट झटके। पाकिस्तान ने पहला वन-डे 41 रनों से जीता। सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच अब रविवार को खेला जाएगा।

टेस्ट खेलने वाली टीम का पाकिस्तान में यह 2009 के बाद पहला दौरा है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल