1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तानी प्रशंसक ने विराट कोहली को अपने देश में खेलने के लिए दिया आमंत्रण

पाकिस्तानी प्रशंसक ने विराट कोहली को अपने देश में खेलने के लिए दिया आमंत्रण

 Reported By: IANS
 Published : Oct 10, 2019 03:41 pm IST,  Updated : Oct 10, 2019 03:41 pm IST

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को पाकिस्तान में खेलने के लिए आमंत्रित किया गया है। कोहली को यह आमंत्रण यहां पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच हुए आखिरी टी-20 मैच के दौरान मिला।

Pakistani fan invited Virat Kohli to play in his country- India TV Hindi
Pakistani fan invited Virat Kohli to play in his country Image Source : GETTY IMAGES

लाहौर। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को पाकिस्तान में खेलने के लिए आमंत्रित किया गया है। कोहली को यह आमंत्रण यहां पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच हुए आखिरी टी-20 मैच के दौरान मिला। राजनीतिक तनाव के कारण भारत और पाकिस्तान ने लंबे समय से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है। यह दोनों सिर्फ आईसीसी के टूर्नामेंट में ही खेलती हैं। आखिरी बार यह दोनों टीमें इसी साल इंग्लैंड में खेले गए वनडे विश्व कप में भिड़ी थीं।

विश्व क्रिकेट में बेहतरीन बल्लेबाजों में गिने जाने वाले कोहली अभी तक पाकिस्तान की जमीं पर एक भी मैच नहीं खेले हैं।

गद्दाफी स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए मैच में एक प्रशंसक ने प्लेकार्ड पर लिखा था, "कोहली हम चाहते हैं कि आप पाकिस्तान में आकर खेलें।"

पाकिस्तानी टीम की बल्लेबाजी की मुख्य कड़ी बाबर आजम भी कोहली के बड़े प्रशंसक हैं और कई बार इस बात को वह खुले तौर पर कबूल कर चुके हैं।

भारत इस समय अपने घर में दक्षिण अफ्रीका के साथ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने में व्यस्त है, जिसका दूसरा मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में गुरुवार से शुरू हुआ है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल