1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL में रोशेल और पल्लवी लगाएंगी ग्लैमर का तड़का

IPL में रोशेल और पल्लवी लगाएंगी ग्लैमर का तड़का

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 06, 2016 03:54 pm IST,  Updated : Apr 06, 2016 03:54 pm IST

मुंबई: मॉडल रोशेल राव और अभिनेत्री पल्लवी शारदा को 'एक्सट्रा इनिंग टी20' की मेजबानी करने के लिए उतारा गया है। इस शो का प्रसारण 9 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग 2016 की शुरुआत के साथ

pallavi sharda and rochelle rao- India TV Hindi
pallavi sharda and rochelle rao

मुंबई: मॉडल रोशेल राव और अभिनेत्री पल्लवी शारदा को 'एक्सट्रा इनिंग टी20' की मेजबानी करने के लिए उतारा गया है। इस शो का प्रसारण 9 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग 2016 की शुरुआत के साथ सोनी मैक्स पर होगा।

इससे उत्साहित पल्लवी ने कहा, "मुझे क्रिकेट काफी पसंद है और मैं ऑस्ट्रेलिया में पली बढ़ी हूं और इस शो का हिस्सा बनकर भारतीय संस्कृति को जानने का मौका मिलेगा। मैं 'एक्सट्रा इनिंग' का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं। यह अच्छा शो है, जो मनोरंजक होने के साथ-साथ ज्ञानवर्धक है।"

रोशेल ने इससे पहले 2013 में शो की मेजबानी की थी, उन्होंने साझा किया कि क्रिकेट के लिए हमेशा से उनके दिल में खास जगह रही है और उन्हें अपना पहला शो काफी पसंद है।

उन्होंने कहा, "इस साल 'एक्सट्रा इनिंग' में फिर वापसी से अच्छा महसूस हो रहा है। इसके साथ यह टेलीविजन का सबसे बड़ा लाइव शो है और मुझे खेल सर्वाधिक पसंद है, मैं मनोरंजक के रूप में परिपक्व हूं और मैं इस बार नए आयाम लाने के लिए उत्साहित हूं।"

आइये जानते हैं शारदा और रॉशेल से जुड़ी कुछ ख़ास बातें अगली स्लाइड में

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल