1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुंबई क्रिकेट संघ चुनाव में पवार के ख़िलाफ़ उतरी शिवसेना

मुंबई क्रिकेट संघ चुनाव में पवार के ख़िलाफ़ उतरी शिवसेना

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 16, 2015 06:22 pm IST,  Updated : Jun 16, 2015 06:31 pm IST

मुंबई: शिवसेना से समर्थन हासिल करने वाले विजय पाटिल एनसीपी प्रमुख शरद पवार के राज को खत्म करने के लिये मुंबई क्रिकेट संघ के कल होने वाले चुनावों में अपना दावा पेश करेंगे। वर्तमान अध्यक्ष

मुंबई क्रिकेट संघ...- India TV Hindi
मुंबई क्रिकेट संघ चुनाव: पवार के ख़िलाफ़ उतरी शिवसेना

मुंबई: शिवसेना से समर्थन हासिल करने वाले विजय पाटिल एनसीपी प्रमुख शरद पवार के राज को खत्म करने के लिये मुंबई क्रिकेट संघ के कल होने वाले चुनावों में अपना दावा पेश करेंगे।

वर्तमान अध्यक्ष पवार और उनके साथ दो उपाध्यक्षों में से एक रहे पाटिल के बीच इस बार सीधा मुकाबला है जिसकी क्रिकेट खेमों में काफी चर्चा है। दोनों ही पक्षों ने शानदार रात्रि भोजों का आयोजन करके लगभग 300 मतदाता क्लबों और जिमखानों को लुभाने की कोशिश की है।

पाटिल ने अपनी डिनर पार्टी में पवार से मुकाबले से हटने और क्रिकेट फस्र्ट पैनल को आशीर्वाद देने का आग्रह किया।

इसके जवाब में पवार ने कहा कि वह संभवत: चुनाव नहीं लड़ते यदि पाटिल उनसे वादा करते कि एमसीए को मिले अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल मैचों को उनके : पाटिल : नवी मुंबई स्थित डी वाई पाटिल स्पोट्र्स अकादमी स्टेडियम में आयोजित नहीं किया जाएगा।
शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे खुलकर पाटिल के समर्थन में आ गये हैं। उन्होंने पैनल की कल रात को आयोजित डिनर पार्टी में पाटिल के समर्थन की घोषणा की।

उन्होंने पवार की यह कहते हुए आलोचना की कि महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर संन्यास ले चुके हैं लेकिन पवार अब भी बल्लेबाजी जारी रखना चाहते हैं जबकि एमसीए में लंबे समय तक रहने के बावजूद उनका स्कोर शून्य है।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल