नई दिल्ली: शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। लेकिन इस शाही शादी में क्या-क्या शामिल हो रहा है उसकी लिस्ट धीरे-धीरे लंबी होती जा रही है। शाहिद कपूर की शादी में केवल शाकाहारी खाना ही रखा जाएगा क्योंकि शाहिद गुरू राधा स्वामी को बहुत मानते हैं जिनके शादी में शामिल होने की उम्मीद है। शादी के मेन्यु में सबसे खास चीज है "जयपुर का पान" जो काफी मशहूर है। शाहिद की शादी में कई तरीके के पान शामिल किए जाएंगे।
आने वाले महमानों का स्वागत पहले सभी को पान देकर ही किया जाएगा। काजू वाला पान, मेवा-खजूर पान, फ्लेवर वाला पान, गुलाब जैसे ढ़ेरों पान मेन्यु की शोभा बढ़ाएंगे । इसके अलावा कार्यक्रम में चॉकलेट वाला पान भी होगा जिसमें गुलकंद, सौंफ, इलायची मिक्स होंगे और उसे चॉकलेट में डुबो कर पेश किया जाएगा।