1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशिया कप: तस्कीन अहमद के हाथ में धोनी का कटा सिर...फ़ोटो हुआ वायरल

एशिया कप: तस्कीन अहमद के हाथ में धोनी का कटा सिर...फ़ोटो हुआ वायरल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 05, 2016 05:41 pm IST,  Updated : Mar 05, 2016 08:57 pm IST

पाकिस्तान को हराकर एशिया कप फ़ाइनल में पहुंचने के बाद से बांग्लादेश में जश्न का माहौल है। लेकिन इस जश्न ने खेल भावना की हदें तब पार कर दी जब एक ऐसी तस्वीर वायरल हो

asia cup- India TV Hindi
asia cup

पाकिस्तान को हराकर एशिया कप फ़ाइनल में पहुंचने के बाद से बांग्लादेश में जश्न का माहौल है। लेकिन इस जश्न ने खेल भावना की हदें तब पार कर दी जब एक ऐसी तस्वीर वायरल हो गई जिसमें फ़ास्ट ब़ॉलर तस्कीन को टीम इंडिया के कप्तान धोनी का कटा सिर हाथ में लिया दिखाया गया है।

वैसे तो बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमी भारतीय खिलाड़ियों की बहुत इज़्ज़त करते रहे हैं लेकिन विश्व कप के दौरान एक विवाद के बाद से यहां के दर्शको में नाराज़गी बढ़ गई है। विश्व कप में भारत और बांग्लादेश के बीच मैच के दौरान अंपायर के एक फ़ैसले पर विवाद हो गया था जो भारत के पक्ष में गया था।

team india
team india

इस विवाद के बाद भारत ने भांग्लादेश का दौरा किया था और तब एक स्थानीय अख़बार ने एक तस्वीर छापकर भारतीय खिलाड़ियों का मज़ाक उड़ाया था।

इसमें कोई शक़ नहीं कि बांग्लादेश रविवार को फ़ाइनल में पूरे जोश-ओ-ख़रोश के साथ उतरेगी लेकिन ये भी नहीं बूलना चाहिये कि टीम इंडिया भी पूरी तैयारी से आएगी। भारत इस प्रतियोगिता में एक भी मैच नहीं हारा है। अगर मैच रोमांचक हुआ तो बांग्लादेशी दर्शक अपनी टीम की जीत के लिए जान लगा देंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल