1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गुलाबी गेंद से अभ्यास करने के बाद बांग्लादेश कप्तान मोमिनुल हक़ ने कही ये बड़ी बात

गुलाबी गेंद से अभ्यास करने के बाद बांग्लादेश कप्तान मोमिनुल हक़ ने कही ये बड़ी बात

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 21, 2019 05:38 pm IST,  Updated : Nov 21, 2019 05:38 pm IST

भारत दौरे पर रवाना होने से दो दिन पहले ही बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को गुलाबी गेंद टेस्ट खेलने के लिये तैयार कर लिया था।

Mominul Haq- India TV Hindi
Mominul Haq Image Source : PTI

कोलकाता। बांग्लादेश के कप्तान मोमिनुल हक ने कहा कि भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ दिन रात के पहले टेस्ट से पूर्व उनकी टीम को अभ्यास मैच मिलना चाहिये था। 

भारत दौरे पर रवाना होने से दो दिन पहले ही बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को गुलाबी गेंद टेस्ट खेलने के लिये तैयार कर लिया था। बांग्लादेश को कोई अभ्यास मैच नहीं मिला। 

मोमिनुल ने कहा ,‘‘ हमें एक अभ्यास मैच खेलने का मौका भी नहीं मिला और जब यह तय हुआ तो हम कुछ नहीं कर सकते थे। हमने सिर्फ मानसिक तैयारी की है। निश्चित तौर पर गुलाबी गेंद से खेलने से पहले एक अभ्यास मैच की जरूरत थी।’’ 

बांग्लादेश की मौजूदा टीम को गुलाबी गेंद से खेलने का कोई अनुभव नहीं है। भारत के कुछ खिलाड़ियों ने घरेलू स्तर पर गुलाबी गेंद को खेला है लेकिन बांग्लादेश ने 2013 में खेला था जिसमें मौजूदा टीम का एक भी सदस्य शामिल नहीं था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल