1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दिल्ली की पिचें उम्मीदों के अनुरूप नहीं: पृथ्वी शॉ

दिल्ली की पिचें उम्मीदों के अनुरूप नहीं: पृथ्वी शॉ

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 06, 2019 08:30 pm IST,  Updated : Apr 06, 2019 08:30 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग के मैचों की मेजबानी कर रहे मैदानों की पिचों की आलोचना करने वालों में टीम दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का नाम भी शामिल हो गया है जिन्होंने ने फिरोजशाह कोटला मैदान की पिच को उम्मीदों के विपरित करार दिया।

Pitches in Delhi were not as per expectations: Prithvi Shaw- India TV Hindi
Pitches in Delhi were not as per expectations: Prithvi Shaw Image Source : TWITTER: @DELHICAPITALS

बेंगलुरु। इंडियन प्रीमियर लीग के मैचों की मेजबानी कर रहे मैदानों की पिचों की आलोचना करने वालों में टीम दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का नाम भी शामिल हो गया है जिन्होंने ने फिरोजशाह कोटला मैदान की पिच को उम्मीदों के विपरित करार दिया। शॉ से पहले टीम के कोच रिकी पोंटिंग ने भी फिरोजशाह कोटला मैदान की पिच की आलोचना की थी। 

दिल्ली में हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 99 रन की पारी खेलने वाले इस युवा बल्लेबाज ने कहा कि वहां की पिच उनकी पसंद की नहीं थी। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर शॉ ने कहा,‘‘हमें जैसी उम्मीद थी विकेट वैसा नहीं था। नई गेंद भी पिच पर टप्पा खाने के बाद धीमी आ रही थी और पहली गेंद से ही टर्न मिल रहा था। लेकिन हम उन चीजों को अलग रखकर अगले मैच पर ध्यान दे रहे हैं। 

इससे पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और और रॉयल चैलेंजर बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली चेन्नई के मैदान की धीमी पिच की आलोचना कर चुके है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल