1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लाहौर में बर्फ गिर सकती है लेकिन भारत-पाकिस्तान सीरीज मुमकिन नहीं: सुनील गावस्कर

लाहौर में बर्फ गिर सकती है लेकिन भारत-पाकिस्तान सीरीज मुमकिन नहीं: सुनील गावस्कर

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 14, 2020 09:36 pm IST,  Updated : Apr 15, 2020 10:49 am IST

सुनील गावस्कर ने कहा है कि लाहौर में बर्फबारी की संभावना अधिक है लेकिन मौजूदा हालात में भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट श्रृंखला नहीं खेली जा सकती।

Sunil Gavaskar- India TV Hindi
Sunil Gavaskar Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कहा है कि लाहौर में बर्फबारी की संभावना अधिक है लेकिन मौजूदा हालात में भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट श्रृंखला नहीं खेली जा सकती। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने टीवी के दर्शकों के लिये भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के आयोजन का प्रस्ताव रखा था ताकि दोनों देशों में कोरोना महामारी से निपटने के लिये धन जुटाया जा सके।

गावस्कर ने पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज रमीज राजा को उनके यूट्यूब चैनल पर कहा ,‘‘ लाहौर में बर्फ गिरने की संभावना भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय श्रृंखला से अधिक है।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ दोनों टीमें विश्व कप और आईसीसी टूर्नामेंटों में एक दूसरे के खिलाफ खेलती रहेंगी लेकिन उनके बीच श्रृंखला अभी संभव नहीं है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल