1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हेडली का मानना, जीत के दबाव के लिहाज से मैदान पर विराट कोहली की आक्रामकता जायज

हेडली का मानना, जीत के दबाव के लिहाज से मैदान पर विराट कोहली की आक्रामकता जायज

 Reported By: IANS
 Published : May 25, 2021 05:13 pm IST,  Updated : May 25, 2021 05:13 pm IST

न्यूजीलैंड के पूर्व ऑल राउंडर रिचर्ड हेडली का कहना है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली पर जीत का दबाव मैदान पर उनकी आक्रामकता को सही ठहराता है। 

हेडली का मानना, जीत के...- India TV Hindi
हेडली का मानना, जीत के दबाव के लिहाज से मैदान पर विराट कोहली की आक्रामकता जायज Image Source : GETTY

ऑकलैंड| न्यूजीलैंड के पूर्व ऑल राउंडर रिचर्ड हेडली का कहना है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली पर जीत का दबाव मैदान पर उनकी आक्रामकता को सही ठहराता है। हेडली ने कहा, "मैंने कई खिलाड़ियों को देखा है कि वह आक्रमक रूख अपनाते हैं और विपक्षी टीम के खिलाफ यह एक तरह की रणनीति है।"

उन्होंने कहा, "मैंने देखा है कि कोहली काफी प्रतिस्पर्धी क्रिकेटर हैं और सफलता हासिल करना चाहते हैं। उनके ऊपर जीतने का दबाव काफी ज्यादा है। लाखों भारतीय प्रशंसक उन्हें अपना प्रेणास्रोत्र मानते हैं जिससे उनपर काफी दबाव रहता है।"

हेडली ने कहा, "कोहली पर भारतीय क्रिकेट टीम को प्रतिस्पर्धी बनाए रखने और दुनिया की शीर्ष टीमों में से एक कायम रखने की जिम्मेदारी है।" 69 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने कहा, "प्रशंसकों को यह समझना होगा कि खिलाड़ी भी इंसान होते हैं और समय के साथ-साथ चैंपियंस भी असफल होते हैं। कोई भी क्रिकेटर शून्य पर आउट हो सकता है या कई बार किसी गेंदबाज को विकेट नहीं मिलता है।" हेडली ने हालांकि कहा कि सभी खिलाड़ी को मैदान पर अपने व्यवहार को संतुलित रखना जरूरी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल