1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आयरलैंड के कोच का दावा, वनडे सीरीज में मेजबान इंग्लैंड पर होगा ज्यादा दबाव

आयरलैंड के कोच का दावा, वनडे सीरीज में मेजबान इंग्लैंड पर होगा ज्यादा दबाव

 Reported By: IANS
 Published : Jul 29, 2020 07:09 pm IST,  Updated : Jul 29, 2020 07:09 pm IST

आयरलैंड क्रिकेट टीम के कोच ग्राहम फोर्ड का मानना है कि तीन मैचों की वनडे सीरीज में दबाव इंग्लैंड पर ज्यादा होगा। 

आयरलैंड के कोच का दावा,...- India TV Hindi
आयरलैंड के कोच का दावा, वनडे सीरीज में मेजबान इंग्लैंड पर होगा ज्यादा दबाव Image Source : GETTY

साउथैम्पटन| आयरलैंड क्रिकेट टीम के कोच ग्राहम फोर्ड का मानना है कि तीन मैचों की वनडे सीरीज में दबाव इंग्लैंड पर ज्यादा होगा। फोर्ड ने साथ ही कहा कि उनकी टीम अपने दिन विश्व विजेता को कड़ी चुनौती दे सकती है। आयरलैंड ने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट और वनडे में अच्छा प्रदर्शन किया था।

फोर्ड ने बीबीसी से कहा, "हमने मालाहाइड में खेले गए वनडे और लॉर्डस में खेले गए टेस्ट में बता दिया था कि हम इंग्लैंड को टक्कर दे सकते हैं।" इंग्लैंड और आयरलैंड वनडे सीरीज के सभी मैच बायो सिक्योर वातावरण में साउथैम्पटन के एजेस बाउल में खेले जाएंगे। इंग्लैंड की टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं क्योंकि चयनकर्ताओं ने बेन स्टोक्स, जोए रूट, जोफ्रा आर्चर को आराम दिया है।

फोर्ड ने कहा, "हमें प्रतिस्पर्धा करने के लिए अपनी बुनियादी चीजों को सही करना होगा। अगर वह हारते हैं तो उनकी काफी आलोचना होगी और उनके ऊपर दबाव होगा। दर्शकों का न होना हमारे लिए नुकसान की बात नहीं है और यह युवा खिलाड़ियों के लिए अच्छी बात हो सकती है। हमारे लिए कम लोगों के सामने खेलना नई बात नहीं है लेकिन इंग्लैंड के लिए यह एक मुद्दा हो सकता है।"

फोर्ड ने कहा, "हां हर किसी के अंदर घबराहट है लेकिन हर कोई प्रेरित है और ऊर्जावान है। टीम में बहुत सारी नकारात्मकता है और मैं काफी खुश हूं। आयरलैंड टीम में एक परिवार की भावना है और यह आपको प्रतिस्पर्धी बनाने में काफी कारगार साबित होती है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल