1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वुमेंस आईपीएल पर बोली शिखा पांडे, बताया कब हो सकता है इसका आयोजन

वुमेंस आईपीएल पर बोली शिखा पांडे, बताया कब हो सकता है इसका आयोजन

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 01, 2020 04:58 pm IST,  Updated : Aug 01, 2020 04:58 pm IST

साल 2019 में टी-20 चैलेंज में टीम की संख्या तीन कर दी गई। इस साल 2020 में कुल चार टीमों के साथ इस टी-20 चैलेंज को आयोजित करने की योजना थी लेकिन महामारी के कारण ऐसा नहीं हो सका।

Shikha Pandey, IPL, Womens IPL, BCCI, India womens cricket team- India TV Hindi
Shikha Pandey Image Source : GETTY

इंडियन प्रीमियर लीग सीजन-13 की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। कोरोना वायरस महामारी के कारण इस लीग का आयोजन भारत की जगह यूएई में हो रहा है लेकिन इन सबके बीच तीन साल पहले शुरू हुए महिला टी-20 चैलैंज को रद्द करना पड़ा। दरअसल इस टी-20 चैलेंज की शुरुआत साल 2018 में हुई थी जिसमें महिला क्रिकेटरों की दो टीमों के बीच मुकाबला हुआ था। पहले साल में ये दो टीमें सुरपनोवा और ट्राइलब्लेजर की थी।

इसके बाद साल 2019 में टी-20 चैलेंज में टीम की संख्या तीन कर दी गई। इस साल 2020 में कुल चार टीमों के साथ इस टी-20 चैलेंज को आयोजित करने की योजना थी लेकिन महामारी के कारण ऐसा नहीं हो सका।

हालांकि इस बीच यह चर्चा भी खूब तूल पकड़ी थी कि मेंस क्रिकेटरों की तरह अब महिला क्रिकेटरों के लिए आईपीएल सरीखे टी-20 टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।

महिला क्रिकेटरों के लिए आईपीएल के आयोजन से संबंधित भारतीय टीम की अनुभवी खिलाड़ी शिखा पांडे को उम्मीद है कि आने वाले एक या दो सालों में बीसीसीआई जरूर महिलाओं के लिए भी आईपीएल की शुरुआत करेंगे।

समाचार एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में शिका ने कहा, ''एक क्रिकेटर के तौर पर अगर आप मुझसे पूछें तो रोमांचक और करीबी मुकाबले खेलने से हमें काफी फायदा होगा। वुमेंस आईपीएल का आयोजन होने से आपको वर्ल्ड क्लास खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलेगा और उससे आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा।''

उन्होंने कहा, ''आईपीएल मैचों का आयोजन होने और टीवी पर उसका प्रसारण होने से काफी सारी लड़कियां उसे देखकर प्रेरित होंगी। शुरुआती दौर में ऐसा कम ही हुआ है कि महिला क्रिकेट मैच को टीवी पर प्रसारित किया जाता था। ऐसे में आईपीएल जैसी लीग की शुरुआत होती है तो इससे काफी फायदा पहुंच सकता है।''

शिखा ने कहा, ''इससे युवा लड़कियां काफी प्रेरित होंगी। हमारे घरेलू क्रिकेट में काफी प्रतिभा है। मैं यही कहना चाहुंगी कि महिला आईपीएल का आयोजन होगा और 1 या 2 साल में पूरी तरह से इसका आयोजन होगा।''

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल