1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट: प्रिंस और पीटरसन ने तोड़ा 151 साल का रिकार्ड

क्रिकेट: प्रिंस और पीटरसन ने तोड़ा 151 साल का रिकार्ड

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 22, 2015 12:27 pm IST,  Updated : Jul 22, 2015 06:24 pm IST

लंदन: दक्षिण अफ़्रीका के बल्लेबाज़ ऐशवेल प्रिंस और अलविरो पीटरसन ने काउंटी चैंपियनशिप में तीसरे विकेट के लिए 501 की साझेदारी की जो इंग्लैंड क्रिकेट के 151 साल के इतिहास में किसी भी विकेट के

क्रिकेट: प्रिंस और...- India TV Hindi
क्रिकेट: प्रिंस और पीटरसन ने तोड़ा 151 साल का रिकार्ड

लंदन: दक्षिण अफ़्रीका के बल्लेबाज़ ऐशवेल प्रिंस और अलविरो पीटरसन ने काउंटी चैंपियनशिप में तीसरे विकेट के लिए 501 की साझेदारी की जो इंग्लैंड क्रिकेट के 151 साल के इतिहास में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। प्रिस और पीटरसन ने ये साझेदारी सोमवार को ग्लेमॉरगन के ख़िलाफ़ लंकाशायर के लिए की।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में ये 13वीं बार हुआ है जब किसी विकेट के लिए 500 से ज़्यादा रन जोड़े गए हों। प्रिंस जहां 261 रन बनाकर आउट हुए वहीं पीटरसन ने 286 रन बनाए। लंकाशायर ने पांच विकेट के नुकसान पर 698 पर पारी घोषित की। ये उनका पांचवा अधिकतम स्कोर है।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल