1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 8 महीने के बैन के बाद मैदान में वापसी करने को तैयार पृथ्वी शॉ, वीडिया में दिखा 'शॉ 2.0'

8 महीने के बैन के बाद मैदान में वापसी करने को तैयार पृथ्वी शॉ, वीडिया में दिखा 'शॉ 2.0'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 09, 2019 05:14 pm IST,  Updated : Nov 09, 2019 05:14 pm IST

भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ एक बार फिर मैदान पर वापसी करने को तैयर है। इसी साल जुलाई में डोपिंग का दोषी पाए जाने के चलते उन्हें 8 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया था।

prithvi shaw, prithvi shaw returns, prithvi shaw comeback, prithvi shaw ban, prithvi shaw doping, pr- India TV Hindi
भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ एक बार फिर मैदान पर वापसी करने को तैयर है। इसी साल जुलाई में डोपिंग का दोषी पाए जाने के चलते उन्हें 8 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ एक बार फिर मैदान पर वापसी करने को तैयर है। इसी साल जुलाई में डोपिंग का दोषी पाए जाने के चलते उन्हें 8 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से दी गई जानकारी में यह कहा गया है कि शॉ ने अनजाने में एक प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन कर लिया था, जो आमतौर पर खांसी की दवाई (सीरप) में पाया जाता है। 

पृथ्वी शॉ आज 20 साल के हो गए हैं और वो अपना जन्मदिन नेट्स में प्रैक्टिस करते हुए बिता रहे हैं। शॉ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडिया शेयर किया है जिसमें वो प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। शॉ ने इस वीडियो के साथ लिखा 'आज मैं 20 साल को हो गया हूं। मैं आश्वासन देता हूं कि यह पृथ्वी शॉ 2.0 होगा। सपोर्ट और विशेज के लिए शुक्रिया, जल्द ही एक्शन में दिखाई दूंगा।'

शॉ का ये बैन 16 नवंबर को समाप्त हो जाएगा और उम्मीद जताई जा रही है कि वो सईद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की टीम में सिलेक्ट हो सकते हैं। शॉ ने भारतीय टीम के लिए डेब्यू वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था और उन्होंने अपने पहली ही इनिंग में शतक लगाकर इतिहास रच दिया था। इसके बाद शॉ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी गए, लेकिन चोट लगने के कारण उन्हें वापस भारत लौटना पड़ा।

उम्मीद करते हैं कि वो इस बैन के बाद दमदार वापसी करते हुए एक बार फिर टीम इंडिया में जगह बनाएंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल