1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हार्दिक पांड्या और पृथ्वी शॉ की हुई इंडिया ए टीम में एंट्री, न्यूजीलैंड टूर के लिए हुआ टीम का ऐलान

हार्दिक पांड्या और पृथ्वी शॉ की हुई इंडिया ए टीम में एंट्री, न्यूजीलैंड टूर के लिए हुआ टीम का ऐलान

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 23, 2019 08:52 pm IST,  Updated : Dec 23, 2019 09:14 pm IST

पृथ्वी शॉ ने भारत की सीनियर टीम में वापसी की तरफ एक कदम और बढ़ाया जब इस सलामी बल्लेबाज को न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया।

Hardik pandya, prithiv shaw, ajinkya rahane, mayank agarwal, india a vs new zealand a, india a tour - India TV Hindi
Hardik Pandya Prithvi Shaw to play in India A team for New Zealand tour, Ishant, Rahane and Mayank will also play matches Image Source : GETTY IMAGES

दिल्ली। फॉर्म में चल रहे पृथ्वी शॉ ने भारत की सीनियर टीम में वापसी की तरफ एक कदम और बढ़ाया जब इस सलामी बल्लेबाज को न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया। डोपिंग के कारण आठ महीने के प्रतिबंध के बाद पिछले महीने वापसी करने वाले पृथ्वी अच्छी फॉर्म में हैं। इस सलामी बल्लेबाज ने बड़ौदा के खिलाफ मुंबई के सत्र के पहले रणजी ट्राफी मुकाबले में शानदार शतक जड़ा। भारतीय टीम में रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल के रूप में स्थापित सलामी जोड़ी है लेकिन इस 20 वर्षीय बल्लेबाज को न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट श्रृंखला के लिए रिजर्व सलामी बल्लेबाज के रूप में टीम में जगह दी जा सकती है। 

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत ए टीम चुनने के बाद चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने स्पष्ट किया कि वे चाहते हैं कि पृथ्वी को अधिक से अधिक मैच खेलने को मिलें। पृथ्वी ने पिछले साल यादगार टेस्ट पदार्पण करते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में शतक जड़ा था। हनुमा विहारी न्यूजीलैंड दौरे पर प्रथम श्रेणी मैचों में भारत ए टीम की अगुआई करेंगे जबकि 50 ओवरों के प्रारूप में शुभमन गिल कप्तान होंगे।

वेलिंगटन में 21 फरवरी से शुरू हो रही दो टेस्ट की श्रृंखला से पहले रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव और इशांत शर्मा जैसे टेस्ट विशेषज्ञ खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड में अभ्यास का पर्याप्त मौका मिलेगा। 

दूसरा टेस्ट क्राइस्टचर्च में 29 फरवरी से खेला जाएगा। प्रसाद ने कहा, ‘‘अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, उमेश यादव और मयंक अग्रवाल भारत ए के मैचों में खेलेंगे।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल