नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। बताया जाता है कि डूबते ऋण के बढ़ने के कारण अपनी छवि को हुए नुकसान को सुधारने के लिए पीएनबी ने कोहली को ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
इस मौके पर कोहली ने कहा कि पीएनबी मेरा अपना बैंक है क्योंकि वह 16 बरस की उम्र से इस बैंक के खाता धारक हैं।
बैंक ने बयान में कहा, आज पीएनबी को पूर्ण वैश्विक बैंक के रूप में देखा जाता है। विराट कोहली को ब्रांड दूत के रूप में चुना गया है जिसमें प्रतिबद्धता, एकाग्रता जैसे गुण हैं और जिनके लिए जीतना आदत में शुमार है।