1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धोनी खाली दिमाग से मैदान पर जाते है और अपने मन की सुनते हैं: आर अश्विन

धोनी खाली दिमाग से मैदान पर जाते है और अपने मन की सुनते हैं: आर अश्विन

 Written By: IANS
 Published : Apr 26, 2015 04:56 pm IST,  Updated : Apr 26, 2015 05:12 pm IST

चेन्नई: चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने रविवार को कहा कि उनकी टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी किसी मैच में बिल्कुल खाली दिमाग से जाते हैं और हालात के मुताबिक मन

आर अश्विन: धोनी खाली...- India TV Hindi
आर अश्विन: धोनी खाली दिमाग से मैदान पर जाते है और अपने मन की सुनते हैं

चेन्नई: चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने रविवार को कहा कि उनकी टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी किसी मैच में बिल्कुल खाली दिमाग से जाते हैं और हालात के मुताबिक मन की बात सुनते हुए कोई फैसला लेते हैं। अश्विन ने कहा कि धौनी किसी मैच में यह देखकर अपने गेंदबाजों को आजमाते हैं कि कौन अच्छी गेंदबाजी कर रहा है और विकेट किस तरह बर्ताव कर रही है।

सुपर किंग्स ने शनिवार को किंग्स इलेवन पंजाब को अपने घर में 97 रनों से हराकर आईपीएल-8 की तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है।

अश्विन ने इस मैच में चार ओवर में 14 रन देकर दो विकेट लिए और रवींद्र जडेजा ने 22 रन देकर तीन विकेट लिए। इसके अलावा आशीष नेहरा ने 16 रन देकर दो सफलता हासिल की।

अश्विन ने कहा, "वह मैदान में किसी तरह की विचारधारा के साथ नहीं जाते। उनका दिमाग बिल्कुल खाली होता है और वह अपना हर फैसला मन की बात सुनते हुए करते हैं। वह हालात को बदलते हुए देखकर अपने फैसले बदलते हैं। वह इस बात पर खास ध्यान देते हैं कि कौन अच्छी गेंदबाजी कर रहा है और विकेट किस तरह बर्ताव कर रही है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल