1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय बल्लेबाजी से रहाणे निराश, नहीं बना सके बड़ी साझेदारी

भारतीय बल्लेबाजी से रहाणे निराश, नहीं बना सके बड़ी साझेदारी

 Written By: PTI
 Published : Jul 20, 2015 01:34 pm IST,  Updated : Jul 20, 2015 01:50 pm IST

नई दिल्ली: भारतीय टीम के प्रदर्शन के बारे में रहाणे ने कहा कि बल्लेबाजी ने उन्हें निराश किया । उन्होंने कहा , हम बड़ी साझेदारियां नहीं बना सके । हमें छह ओवरों के बाद प्रति गेंद

भारतीय बल्लेबाजी से...- India TV Hindi
भारतीय बल्लेबाजी से रहाणे निराश

नई दिल्ली: भारतीय टीम के प्रदर्शन के बारे में रहाणे ने कहा कि बल्लेबाजी ने उन्हें निराश किया । उन्होंने कहा , हम बड़ी साझेदारियां नहीं बना सके ।

हमें छह ओवरों के बाद प्रति गेंद एक रन बनाना था लेकिन हम अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सके ।

उन्होंने कहा , कुल मिलाकर मैं इस विकेट से खुश था लेकिन हार से निराश हूं । हमने लगातार तीन या चार विकेट गंवाये लिहाजा हम पर दबाव था ।

गेंदबाजों का प्रदर्शन अच्छा रहा और 145 रन का लक्ष्य हासिल किया जा सकता था ।

उन्होंने कहा कि जल्दी आउट होना उनके लिये सबसे निराशाजनक रहा ।

उन्होंने कहा , मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता लेकिन मैं निराश हूं । कोई भी टीम नहीं चाहती कि सलामी बल्लेबाज जल्दी आउट हो क्योंकि इससे विरोधी टीम दबाव बना लेती है ।

राबिन और विजय ने अच्छी साझेदारी की लेकिन उसके बाद विकेट गिरते रहे । मेरा रन आउट होना निराशाजनक रहा लेकिन उससे भी ज्यादा दुख हार का है ।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल