1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Team India Coach: राहुल द्रविड़ ने भारतीय टीम के हेड कोच के पद के लिए किया आवेदन

Team India Coach: राहुल द्रविड़ ने भारतीय टीम के हेड कोच के पद के लिए किया आवेदन

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 26, 2021 04:44 pm IST,  Updated : Oct 26, 2021 04:52 pm IST

भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने टीम इंडिया के मुख्य कोच के पद के लिये आवेदन कर दिया है।

Team India Coach: राहुल द्रविड़...- India TV Hindi
Team India Coach: राहुल द्रविड़ ने भारतीय टीम के हेड कोच के पद के लिए किया आवेदन Image Source : GETTY

भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने टीम इंडिया के मुख्य कोच के पद के लिये आवेदन कर दिया है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को ये जानकारी दी। राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया के कोच पद का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि T20 विश्व कप के बाद द्रविड़ भारतीय क्रिकेट टीम के कोच पद की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

बता दें, राहुल द्रविड़ की कोचिंग में टीम इंडिया ने इसी साल जुलाई में श्रीलंका का दौरा किया था। द्रविड़ की कोचिंग में टीम इंडिया इस दौरे पर वनडे सीरीज पर कब्जा जमाने में सफल रही थी जबकि T20 सीरीज में मेहमान टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

राहुल द्रविड़ बतौर कोच भारत की अंडर-19 टीम और इंडिया-ए टीम की जिम्मेदारी संभाल चुके हैें। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तैयार कर टीम इंडिया तक पहुंचाया है। द्रविड़ फिलहाल एनसीए के डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल