नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच जारी एकमात्र टेस्ट लगभग बारिश के भेंट चढ़ चुका है। शुक्रवार को तीसरे दिन भी वर्षा की आंखमिचोली जारी रही और चाय के बाद तो खेल ही रोक देना पड़ा। भारत इस समय छह विकेट खोकर 462 रन बना चुका है।
तीन दिन में सिर्फ़ 103.3 ओवर ही हो पाए और एक ही दिन में छह विकेट के गिरने का मतलब है भारतीय बल्लेबाज़ इस मैच का ज़्यादा से ज़्याद फ़ायदा उठाना चाहते थे।
शुक्रवार तक के खेल ने जहां कुछ बल्लेबाज़ों के आत्मविश्वास को फिर जगाया वहीं कुछ ये मौक़ा गवां बैठे या गवां सकते हैं क्योंकि बांग्लादेश जैसी टीम के सामने खोया आत्मविश्वास लाने का ये सुनहरा मौक़ा था।
चलिए एक नज़र डालते हैं किसने क्या खोया और किसने क्या पाया।