1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रैना, रोहित, इशांत ने सचिन को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

रैना, रोहित, इशांत ने सचिन को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

 Written By: IANS
 Published : Apr 24, 2015 06:41 pm IST,  Updated : Apr 24, 2015 06:43 pm IST

मुंबई: भारतीय क्रिकेट दिग्गज सचिन तेंदुलकर के 42वें जन्मदिन पर शुक्रवार को सुरेश रैना, इरफान पठान, रोहित शर्मा, मोहम्मद कैफ सहित इशांत शर्मा ने उन्हें बधाई दी। सचिन का क्रिकेट करियर हालांकि 16 महीने पहले

रैना, रोहित, इशांत ने...- India TV Hindi
रैना, रोहित, इशांत ने सचिन को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

मुंबई: भारतीय क्रिकेट दिग्गज सचिन तेंदुलकर के 42वें जन्मदिन पर शुक्रवार को सुरेश रैना, इरफान पठान, रोहित शर्मा, मोहम्मद कैफ सहित इशांत शर्मा ने उन्हें बधाई दी। सचिन का क्रिकेट करियर हालांकि 16 महीने पहले ही खत्म हो गया लेकिन अब भी उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं हुई है।

इशांत ने सचिन को बधाई देते हुए ट्वीट किया, "सचिन आप को जन्मदिन की बहुत बधाई। आप हमारे आदर्श और सही मायनों में एक दिग्गज हैं।"

पठान ने ट्वीट किया, "सचिन आपको बधाई। विश्व में इतने सारे लोगों को प्रेरणा देने के लिए भी शुक्रिया।"

कैफ ने लिखा, "जन्मदिन की शुभकामनाएं सचिन भाई।"

चार साल पहले 2011 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम में सचिन के साथ खेल चुके रैना ने कहा, "आपको जन्मदिन की बधाई। आपने देश के लिए जो कुछ किया, यह उसकी खुशी मनाने का दिन है।"

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने भी ट्वीट कर कहा, "आपका यह साल और भी शानदार गुजरे।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल