1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल-8: रॉयल्स ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी

आईपीएल-8: रॉयल्स ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी

 Written By: IANS
 Published : May 07, 2015 06:31 pm IST,  Updated : May 07, 2015 06:40 pm IST

मुंबई: राजस्थान रॉयल्स ने ब्रेबोर्न स्टेडियम में गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के 41वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। रॉयल्स 11 मैचों से 14

IPL 8 में रॉयल्स ने टॉस...- India TV Hindi
IPL 8 में रॉयल्स ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी

मुंबई: राजस्थान रॉयल्स ने ब्रेबोर्न स्टेडियम में गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के 41वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। रॉयल्स 11 मैचों से 14 अंक हासिल कर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर हैं, जबकि सनराइजर्स नौ मैचों में आठ अंक हासिल कर सातवें पायदान पर हैं।

रॉयल्स में इस मैच के लिए दो बदलाव किए गए हैं। टिम साउदी की जगह क्रिस मोरिस और रजत भाटिया की जगह प्रवीण तांबे को टीम में वापस बुलाया गया है।

सनराइजर्स में भी दो बदलाव हुए हैं। डेल स्टेन की जगह रवि बोपारा और बिपुल शर्मा की जगह इशांत शर्मा को बुलाया गया है।

टीम :

राजस्थान रॉयल्स : शेन वाटसन (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, स्टीवन स्मिथ, करुण नायर, संजू सैमसन, स्टुअर्ट बिन्नी, जेम्स फॉल्कनर, क्रिस मोरिस, दीपक हुडा, धवल कुलकर्णी, प्रवीण तांबे।

सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वार्नर (कप्तान), शिखर धवन, मोएसिस हेनरिक्स, इयान मोर्गन, रवि बोपारा, नमन ओझा, हनुमा विहारी, कर्ण शर्मा, प्रवीण कुमार, भुवनेश्वर कुमार, इशांत शर्मा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल