1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. राजकोट टेस्ट, डे3, लंच: भारत का ज़ोरदार जवाब, 1 विकेट पर 162 रन

राजकोट टेस्ट, डे3, लंच: भारत का ज़ोरदार जवाब, 1 विकेट पर 162 रन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 11, 2016 11:48 am IST,  Updated : Nov 11, 2016 12:08 pm IST

राजकोट: भारत ने आज यहां पांच टेस्ट मैचों की सिरीज़ के पहले मैच के तीसरे दिन लंच तक इंग्लैंड के 537 के जवाब में अपनी पहली पारी में एक विकेट खोकर बना लिए हैं। इस

 Joe Root, Ben Stokes, Stuart Broad- India TV Hindi
Joe Root, Ben Stokes, Stuart Broad

राजकोट: भारत ने आज यहां पांच टेस्ट मैचों की सिरीज़ के पहले मैच के तीसरे दिन लंच तक इंग्लैंड के 537 के जवाब में अपनी पहली पारी में एक विकेट खोकर    बना लिए हैं। इस समय मुरली विजय 57 और चेतेश्वर पुजारा 62 बनाकर खेल रहे हैं।

भारत ने अपने कल के स्कोर 63 से आगे खेलना शुरु किया लेकिन गौतम गंभीर अपने स्कोर में एक ही रन जोड़ पाए थे कि स्टुअर्ट ब्रॉड ने उन्हें LBW कर दिया। इसके बाद विजय और पुजारा ने दूसरे विकेट के लिए 94 रन जोड़े।

आज सुबह स्टोक्स ने ज़रुर बारतीय बल्लेबाज़ों ख़ासकर पुजारा को परेशान किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

इसके पहले कल इंग्लैंड ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के चलते सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को भारत के खिलाफ अपनी पहली पारी में सभी विकेट गंवाते हुए 537 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 63 रन बना लिए थे। मुरली विजय (25) और गौतम गंभीर (28) की भारतीय सलामी जोड़ी डटी हुई थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल