1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दिल्ली बनाम पंजाब रणजी मैच में युवराज सिंह पर होंगी सभी की निगाहें

दिल्ली बनाम पंजाब रणजी मैच में युवराज सिंह पर होंगी सभी की निगाहें

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 28, 2018 06:51 am IST,  Updated : Nov 28, 2018 06:51 am IST

भारत की तरफ से जून 2017 में अपना आखिरी मैच खेलने वाले बायें हाथ के बल्लेबाज युवराज पंजाब के हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु के खिलाफ होने वाले अगले दो मैचों के लिये भी उपलब्ध रहेंगे।

दिल्ली बनाम पंजाब रणजी मैच में युवराज सिंह पर होंगी सभी की निगाहें - India TV Hindi
दिल्ली बनाम पंजाब रणजी मैच में युवराज सिंह पर होंगी सभी की निगाहें  Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। दिल्ली और पंजाब के बीच बुधवार से यहां शुरू होने वाले रणजी ट्राफी ग्रुप बी मैच में युवराज सिंह इस राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिप के 2018-19 सत्र में पहली बार खेलते हुए दिखेंगे। युवराज की वापसी से पंजाब को मजबूती मिली है जो पहले दो मैचों में आंध्र और मध्य प्रदेश के खिलाफ पहली पारी में बढ़त हासिल करने में नाकाम रहा था।

 
भारत की तरफ से जून 2017 में अपना आखिरी मैच खेलने वाले बायें हाथ के बल्लेबाज युवराज पंजाब के हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु के खिलाफ होने वाले अगले दो मैचों के लिये भी उपलब्ध रहेंगे। 

युवा खिलाड़ी शुभमान गिल इस मैच में नहीं खेलेंगे क्योंकि वह भारत ए टीम के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर हैं। पंजाब की तरफ से दिल्ली भी इस मैच में अपनी पहली जीत दर्ज करने की कोशिश करेगा। 

उसने इससे पहले हैदराबाद और हिमाचल के खिलाफ अपने मैच ड्रा खेले। नितीश राणा की अगुवाई वाली टीम हैदराबाद के खिलाफ मैच में पहली बार में बढ़त हासिल नहीं कर पायी थी। चोटिल होने के कारण हैदराबाद के खिलाफ नहीं खेल पाने वाले सीनियर खिलाड़ी गौतम गंभीर वापसी करने के लिये तैयार हैं। तेज गेंदबाज नवदीप सैनी भारत ए टीम के साथ होने के कारण इस मैच में भी नहीं खेल पाएंगे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल