1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रणजी ट्रॉफी: तन्मय अग्रवाल के सिर में गेंद लगी, अस्पताल में भर्ती

रणजी ट्रॉफी: तन्मय अग्रवाल के सिर में गेंद लगी, अस्पताल में भर्ती

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 23, 2016 08:26 pm IST,  Updated : Nov 23, 2016 08:27 pm IST

मुंबई: हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज तन्मय अग्रवाल के सिर में छत्तीसगढ़ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण करते हुए गेंद लगी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हैदराबाद और छत्तीसगढ़

cricket ball- India TV Hindi
cricket ball

मुंबई: हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज तन्मय अग्रवाल के सिर में छत्तीसगढ़ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण करते हुए गेंद लगी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हैदराबाद और छत्तीसगढ़ का मैच वलसाड में खेला जा रहा है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

अग्रवाल जब फारवर्ड शार्ट लेग पर फिल्डिंग कर रहे थे तो आफ स्पिनर मेहदी हसन की गेंद पर मनोज सिंह का पुल उनके हेलमेट पर लगा। यहां मिली जानकारी के अनुसार अग्रवाल होश में थे लेकिन उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया।

24 साल के इस खिलाड़ी को इसके बाद अस्पताल ले जाया गया जहां शुरूआत जांच के बाद उन्हें स्कैन कराने की सलाह दी गई।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल