1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. राशिद लतीफ का है मानना, विराट कोहली की तरह 'कप्तान' बन रहे हैं बाबर आजम

राशिद लतीफ का है मानना, विराट कोहली की तरह 'कप्तान' बन रहे हैं बाबर आजम

 Edited By: IANS
 Published : Dec 12, 2020 08:56 am IST,  Updated : Dec 12, 2020 08:56 am IST

राशिद का मानना है कि अगर बाबर क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में लंबे समय तक कप्तान के तौर पर बरकरार रहना चाहता है तो उन्हें कोहली से सीखना होगा कि उन्होंने अपनी कप्तानी की जिम्मेदारियों को किस तरह से निभाया है। 

babar azam, babar azam virat kohli, kohli babar, pakistan cricket, pakistan captain- India TV Hindi
Babar Azam and Virat Kohli Image Source : GETTY

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान राशिद लतीफ ने बाबर आजम की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह धीरे धीरे ‘कप्तान’ से भारतीय समकक्ष विराट कोहली की तरह एक ‘नेतृत्वकर्ता’ बनने की ओर बढ़ रहा है। राशिद का मानना है कि अगर बाबर क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में लंबे समय तक कप्तान के तौर पर बरकरार रहना चाहता है तो उन्हें कोहली से सीखना होगा कि उन्होंने अपनी कप्तानी की जिम्मेदारियों को किस तरह से निभाया है। 

राशिद ने पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि बाबर को महज टीम का कप्तान बनने के बजाय विराट जैसा नेतृत्वकर्ता बनना है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘विराट एक नेतृत्वकर्ता बन गया है और क्रिकेट व खेलों में जब आपको कप्तान बनाया जाता है तो आपको नेतृत्व करने वाला बनना होता है। ’’ 

यह भी पढ़ें- 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ली हैट्रिक को हरभजन सिंह ने बताया जीवन का टर्निंग प्वॉइंट

लतीफ ने कहा, ‘‘और इससे मेरा मतलब है कि आपको मैदान के अंदर और बाहर सम्मान हासिल करने वाला बनना होता है। आपको अपने खिलाड़ियों के लिये खड़ा होना होता है और आपको कड़े फैसले लेने होते हैं। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘आज आप विराट को देखिये, वह पूर्ण नेतृत्वकर्ता है और बतौर बल्लेबाज उसके कद ने भी इसमें उसकी काफी मदद की है। लेकिन आप भारतीय टीम के रवैये में इसे देख सकते हो और उनके चयन में, विराट की हर चीज में राय होती है। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल