1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जीत का जश्न मनाते हुए ट्रोल हुए रवि शास्त्री, फोटो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

जीत का जश्न मनाते हुए ट्रोल हुए रवि शास्त्री, फोटो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 27, 2019 12:24 pm IST,  Updated : Aug 27, 2019 12:24 pm IST

टीम इंडिया ने पहला टेस्ट मैच चौथे दिन ही अपने नाम कर लिया। ऐसे में टीम इंडिया के खिलाड़ी और कोच रवि शास्त्री ने टेस्ट मैच के आखिरी दिन का छुट्टी के रूप में आनंद उठाया। 

जीत का जश्न मनाते हुए...- India TV Hindi
जीत का जश्न मनाते हुए ट्रोल हुए रवि शास्त्री, फोटो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स Image Source : TWITTER

रवि शास्त्री ने हाल ही में टीम इंडिया के साथ बतौर कोच अपनी दूसरी पारी की शुरूआत की। टीम इंडिया ने पहला टेस्ट चौथे दिन अपने नाम कर लिया। ऐसे में टीम इंडिया के खिलाड़ी और कोच रवि शास्त्री ने टेस्ट मैच के आखिरी दिन का छुट्टी के रूप में आनंद उठाया। 

वेस्टइंडीज दौरे पर टी-20 सीरीज, वनडे सीरीज और पहला टेस्ट अपने नाम करने के बाद टीम इंडिया और कोचिंग स्टाफ ने सोमवार को वेस्टइंडीज में जमकर मस्ती की, जिसके फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। 

कोच रवि शास्त्री ने सोमवार को ट्विटर पर आसमान की ओर हाथ फैलाए एक फोटो पोस्ट किया। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "हॉट, हॉट हॉट। यह समय कुछ जूस पीने का है। कोको बे शीर रॉक्स खूबसूरत है।" शास्त्री का ये पोस्ट कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे।

मेहुल नाम के यूजर ने लिखा, "क्यूं मजाक कर रहे हो अंकल आप और जूस, बीयर पीयो चलो।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "दारू कम पीना। तुम्हारी दारूबाजी के चक्कर में वर्ल्ड कप हार गए।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल