1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चोटिल रविंद्र जडेजा की जगह लेंगे रविचंद्रन अश्विन

चोटिल रविंद्र जडेजा की जगह लेंगे रविचंद्रन अश्विन

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 10, 2018 01:55 pm IST,  Updated : Mar 10, 2018 01:55 pm IST

बीसीसीआई ने बयान में कहा,‘‘जडेजा की मांसपेशियों में खिंचाव है और उन्हें आराम की सलाह दी गई है।’

जडेजा-अश्विन- India TV Hindi
जडेजा-अश्विन

नयी दिल्ली: आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को 14 से 18 मार्च तक नागपुर में रणजी ट्राफी चैंपियन विदर्भ के खिलाफ होने वाले इरानी कप मैच के लिए चोटिल रविंद्र जडेजा की जगह शेष भारत की टीम में शामिल किया गया है। 

बीसीसीआई ने बयान में कहा,‘‘जडेजा की मांसपेशियों में खिंचाव है और उन्हें आराम की सलाह दी गई है।’’अश्विन हाल में संपन्न देवधर ट्राफी में नहीं खेले थे क्योंकि उन्हें एक हफ्ते के आराम की सलाह दी गई थी। 

बयान के अनुसार,‘‘वह (अश्विन) अब उबर चुका है और खेलने के लिए उसे फिट घोषित किया गया है।’’अश्विन और जडेजा भारतीय टेस्ट टीम के नियमित सदस्य हैं लेकिन वनडे टीम में दोनों ही अपनी जगह कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की जोड़ी को गंवा चुके हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल