1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गेंद को चमकाने के लिए सिर्फ लार बैन करने पर आर. अश्विन ने दिया ये बड़ा बयान

गेंद को चमकाने के लिए सिर्फ लार बैन करने पर आर. अश्विन ने दिया ये बड़ा बयान

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 20, 2020 10:18 pm IST,  Updated : May 20, 2020 10:18 pm IST

 रविचन्द्र अश्विन का मानना है कि गेंद पर लार लगाना गेंदबाजों की आदत का हिस्सा है और कोविड-19 के बाद जब क्रिकेट फिर से शुरू होगा तो इस आदत से छुटकारा पाने के लिये अभ्यास की जरूरत भी पड़ेगी।

Cricket Ball- India TV Hindi
Cricket Ball Image Source : GETTY IMAGES

कोरोना महामारी से बचने के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड (आईसीसी) ने सबके सामने एक विचार प्रकट किया था। जिसमें कहा गया था कि जब भी कोरोना के बाद क्रिकेट की वापसी होगी टीम के खिलाड़ी गेंद को चमकाने के लिए लार, थूक या पसीने का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। जिसके बाद अनिल कुंबले की अध्यक्षता आईसीसी की क्रिकेट समिति ने भी सलाइवा ( लार ) का उपयोग न करने की सिफारिश की है जबकि पसीने के इस्तेमाल पर रोक ना लगाने की बात कही है। इस पर फैसला अगले महीने आएगा। जिसके बारे में टीम इंडिया के ऑफ स्पिन गेंदबाज रविचन्द्र अश्विन का मानना है कि गेंद पर लार लगाना गेंदबाजों की आदत का हिस्सा है और कोविड-19 के बाद जब क्रिकेट फिर से शुरू होगा तो इस आदत से छुटकारा पाने के लिये अभ्यास की जरूरत भी पड़ेगी।

अश्विन ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ इंस्टाग्राम पर बातचीत में कहा, ‘‘मैं नहीं जानता कि मैं अब कब मैदान पर उतरूंगा। लार लगाना मेरे लिये स्वाभाविक है। इसके लिये (लार लगाने से बचना) थोड़ा अभ्यास की जरूरत पड़ेगी। लेकिन मुझे लगता है कि अगर हमें साथ में रहना होगा, जो कि मानव जाति के डीएनए में है, तो हमें कोशिश करनी होगी और इसे अपनाना होगा। ’’

इस तरह लार पर बैन लगाए जाने से सिर्फ अश्विन ही नहीं बल्कि हरभजन सिंह ने भी इस पर अपना मत रखा है। हरभजन का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट में बल्ले और गेंद के बीच समान प्रतिस्पर्धा बनाए रखने के लिए अगर लार नहीं तो दोनों छोर से अलग-अलग गेंदों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

हरभजन ने एक यूट्यूब चैनल पर कहा, "आप दोनों छोर से दो गेंदों का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक गेंद को आप रिवर्स स्विंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं जबकि दूसरी गेंद को स्विंग के लिए।"

सालइवा गेंद को चमकाने में किस तरह मददगार होता है इस बात को समझते हुए हरभजन ने कहा, "जब गेंद पुरानी हो जाती है तो यह पसीने से चमकती नहीं है सिर्फ भारी होती है। चूंकि सलाइवा थोड़ा मोटा होता है और इसके बार-बार उपयोग करने से गेंद को चमकाने में मदद मिलती है। पसीना गेंद को भारी कर सकता है लेकिन यह गेंद को चमका नहीं सकता खासकर तब जब यह पुरानी हो।"

ये भी पढ़ें - ऋषभ पंत या केएल राहुल ! जानिए कौन हैं पार्थिव पटेल की पहली पसंद

बता दें कि अश्विन अब तक अब तक 71 टेस्ट मैचों में 365 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। जबकि हरभजन सिंह भी एक समय टीम इंडिया के प्रमुख गेंदबाज रह चुके हैं। ये दोनों खिलाड़ी आईपीएल में अभी भी अपना जलवा दिखाते हैं। हलांकि भारत में 90 हजार से उपर बढ़ते कोरोना वायरस केस के कारण 29 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल 2020 को बीसीसीआई ने पहले 15 अप्रैल तक स्थगित किया था। जिसके बाद भी स्थिति ना सुधरने के कारण अब इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल