हैदराबाद: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल-8 के 52वें मैच में अंपायर से उलझने के कारण रविवार को मैच शुल्क का 20 फीसदी जुर्माना लगाया गया। आईपीएल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कार्तिक को टूर्नामेंट की आचार संहिता के श्रेणी-एक का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया।
यह मैच शुक्रवार को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था, जिसे बारिश के कारण 11-11 ओवरों के लिए सीमित किया गया। रॉयल चैलेंजर्स इसे छह विकेट से जीतने में कामयाब रहा।
आईपीएल की विज्ञप्ति के अनुसार, "कार्तिक पर मैच शुल्क का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। मैच रेफरी रोशन महानाम ने कार्तिक को श्रेणी एक के उल्लंघन का दोषी पाया है जिसके मुताबिक उन्होंने खेल भावना का सम्मान नहीं किया।"