1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL में कोहली को ओपनिंग करते देखना चाहते हैं पूर्व इंग्लिश कप्तान वॉन

IPL में कोहली को ओपनिंग करते देखना चाहते हैं पूर्व इंग्लिश कप्तान वॉन

 Reported By: IANS
 Published : Mar 22, 2021 08:19 pm IST,  Updated : Mar 22, 2021 08:32 pm IST

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा है कि आगामी आईपीएल में कप्तान विराट कोहली के ओपनिंग करने से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को फायदा होगा।

IPL में कोहली को ओपनिंग...- India TV Hindi
IPL में कोहली को ओपनिंग करते देखना चाहते हैं पूर्व इंग्लिश कप्तान वॉन Image Source : GETTY

नई दिल्ली| इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा है कि आगामी आईपीएल में कप्तान विराट कोहली के ओपनिंग करने से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को फायदा होगा। इंग्लैंड ने भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पांचवें टी20 के बाद कोहली ने कहा था कि वह आगामी आईपीएल में भी बेंगलोर के लिए ओपनिंग करेंगे।

वॉन ने क्रिकबज से कहा, " वो (कोहली) कहीं पर भी बल्लेबाजी कर सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें बेंगलोर में कुछ मिल गया है। मुझे लगता है कि कोहली के शीर्ष पर बल्लेबाजी करने से टीम और ज्यादा मजबूती मिलेगी।"

उन्होंने कहा, "वह उन विकेटों पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अगर आप किसी भी बल्लेबाज से पूछेंगे कि 'आप भारत में कहां बल्लेबाजी करना चाहेंगे' तो आपको ये जवाब मिलेगा ह्यमैं ओपनिंग करना चाहूंगा। मुझे लगता है कि वह अगले कुछ महीनों में ओपनिंग करने का आनंद लेंगे। हमें कुछ अच्छी पारियां देखने को मिलेंगी।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल